नवादा, फरवरी 16 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा जिले के ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावे धरातल पर कछुआ चाल से चलते नजर आ रहे हैं। बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमएसआईसीएल) और पीएम-अभिम योजना के तहत नवादा के विभिन्न प्रखंडों में स्वीकृत दर्जनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य प्रशासनिक पेच और जमीन की अनुपलब्धता के कारण बुरी तरह प्रभावित है। जिला स्वास्थ्य समिति से मिली ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जहां कुछ केंद्रों का काम अंतिम चरण में है, वहीं एक बड़ी संख्या उन केंद्रों की है जहां अब तक ईंट भी नहीं रखी जा सकी है। जिला स्वास्थ्य समिति के आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में 17 जगहों पर कार्य प्रगति पर है, हालांकि इसकी गति सभी जगहों पर संतोषप्रद नहीं। पांच जगहों पर तो जमीन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.