बांका, जून 20 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। एक बार फिर आपके अपने लोकप्रिय अखबार 'हिन्दुस्तान' की खबर का असर देखने को मिला है। बीते 17 जून के अंक में "अग्निशामक यंत्र की नहीं है व्यवस्था" शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित खबर और फोटो को फायर सेफ्टी विभाग ने बेहद गंभीरता से लिया है।खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आ गया। यह भी पढ़ें- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में लगाया गया अग्निशामक यंत्रसुरक्षा यंत्र की उपलब्धता अस्पताल में अब अग्निशामक सुरक्षा यंत्र को लगा दिया गया।मालूम हो कि दो दिन पूर्व अस्पताल में अग्निशामक यंत्र नहीं होने और सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे रहने संबंधी खबर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित की गई थी।खबर में मरीजों,उनके परिजनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी।साथ ही अस्पताल में बिजली से संचालित उप...