लखनऊ, मार्च 31 -- नेशनल हेल्थ मिशन के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चार डॉक्टरों समेत आठ लोगों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इन डॉक्टरों का चयन पीजी में हो गया था। जबकि चार स्टाफ नर्स का चयन सरकारी सेवा में हो गया है। डॉक्टरों के जाने से केंद्र खाली पड़े हैं। विभाग ने जिला स्वास्थ्य समिति के सामने सभी का इस्तीफा रखा था। जिला स्वास्थ्य समिति ने डॉक्टर व स्टाफ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विभाग के जरिये खाली पड़े पदों पर चयन की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। 54 पीएचसी हैं। इनमें एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। करीब एक माह में एक-एक करके चार डॉक्टरों ने अपना इस्तीफा दे दिया था। सीएमओ ने वॉक इन इंटरव्यू के जरिये डॉक्टरों की भर्ती की थी। इसमें रामसागर मिश्रा अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉ. अमित कुमार, अर्बन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.