हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के निरीक्षण में मिली खामियां, सीएस ने दी कार्रवाई की चेतावनी
मुंगेर, अप्रैल 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू के निर्देश पर विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला लेखा प्रबंधक संजीव कुमार सिंह और डीपीसी सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से लोहची, गोविंदपुर, गालीमपुर, मंझगांय और कुमरसार स्थित केंद्रों की जांच की। रीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर तैनात मिले, लेकिन व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। अधिकांश केंद्रों पर साफ-सफाई का अभाव पाया गया और रजिस्टर संधारण (डेटा एंट्री) में भारी लापरवाही दिखी। इसके अलावा, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा में भी त्रुटियां पाई गईं।दोबारा कमी मिलने पर होगी कार्रवाईःडीपीसी सुजीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.