रांची, जून 23 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर हटिया निवासी हन्ना पूर्ति को साइबर अपराधियों ने ठगी का शिकार बनाया है। साइबर ठगों के भेजे गए लिंक को खोलते ही हन्ना पूर्ती के खाते से 8.40 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली गई। इस संबंध में हन्ना पूर्ती ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हन्ना पूर्ती ने पुलिस को बताया कि सात जून को उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को एक बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड में उनके हेल्थ इंश्योरेंस हुआ है। पांच हजार रुपए डेबिट करना है। ठग ने हन्ना पूर्ती को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक लिंक भेजा, जिसे ओपन करते ही हन्ना पूर्ती के खाते से राशि की अवैध निकासी कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...