लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता

स्टार्टअप नीति स्टार्टअप नीति से इमरजेंसी हेल्थकेयर की तस्वीर बदल रही है। गंभीर बीमारी, दुर्घटना या किसी अन्य इमरजेंसी में शुरुआती समय जिंदगी के लिए बेहद अहम माना जाता है। ऐसी ही जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ का स्टार्टअप हिंदकेयर मेडटेक इमरजेंसी को तकनीक से जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है। स्टार्टअप की कोशिश ऐसी तकनीक विकसित करने की है, जिससे इमरजेंसी की स्थिति में मरीज, रिस्पॉन्स टीम, एंबुलेंस और अस्पताल के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

यूपी स्टार्टअप मिशन यूपी स्टार्टअप मिशन के सीईओ सुमित महाजन ने बताया कि यूपी स्टार्टअप नीति के तहत मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप हिंदकेयर मेडटेक को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई के एसटीपीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में इनक्यूबेट किया गया है। स्टार्टअप की पू...