कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर, संवाददाता। हेलो सर.. जेड स्क्वायर मॉल में आग लग है। जल्दी आइए कई लोग फंसे हुए हैं। जिससे मॉल के अंदर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा और मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने एनाउंसमेंट कर मॉकड्रिल होने की जानकारी दी, तो लोगों ने राहत की सांस ली। दमकलकर्मी सबसे पहले ब्रीदिंग ऑपरेटिंग सेट पहनकर मॉल के अंदर दाखिल हुए। साथ ही रास्ता बंद होने पर रोबोट की मदद से आग बुझाने का प्रदर्शन किया। वहीं पांचवीं मंजिल में लगी आग और लोगों के फंसे होने पर मल्टी आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- बजाज शुगर मिल में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन साथ ही हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का मॉकड्रिल किया। अग्नि सेवा सप्ताह के तहत 14 अप्रैल ...