मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता। शुक्रवार को सबौर के मैदान पर खेले गए 'बिग बैश' क्रिकेट टूर्नामेंट के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में हेलो फ्रेंड्स मुंगेर ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राजीव इलेवन सहरसा को 58 रनों से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मुंगेर की इस जीत के साथ ही मैदान 'मुंगेर सितारों' के नारों से गूंज उठा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंगेर की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 156 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। मुंगेर की ओर से गोलू ने 43 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि रॉबिन ने 62 रनों का तूफानी योगदान देकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम मुंगेर की घातक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 98 रनों पर सिमट गई। मुंगे...