लखीमपुरखीरी, सितम्बर 8 -- इंस्पायर हेल्प लाइन की तिथि आठ सितम्बर से बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी गई है। इंस्पायर मानक योजना में नामांकन में अगर कोई दिक्कत आती है तो स्कूल व विद्यार्थी 9415664679 पर दोपहर दो से पांच बजे के बीच फोन कर समस्या का समाधान करा सकते हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि सहायता के लिए चार सितम्बर को खोली गई हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 15 सितम्बर कर दी गई है। बीते चार दिनों में हेल्पलाइन पर 175 से अधिक फोन कॉल आ चुकी हैं। लखनऊ मण्डल के छह जिलों से अब तक कुल 15174 नामांकन स्टेट नोडल को अग्रसारित किये जा चुके हैं। यह भी पढ़ें- इंस्पायर अवार्ड : आवेदन करने में नालंदा के छात्र 15वें, तो 17वें पायदान पर शेखपुरा खीरी जिले से 2310 नामांकन किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...