हेलो, मंत्री ललन सिंह का पीएस बोल रहा हूं, मेरे साले को... जेल आईजी को आया कॉल; पटना में FIR दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का फर्जी निजी सचिव बनकर जेल आईजी को फोन करने का मामला सामने आया है। धीरज कुमार अरवल जिले का रहने वाला है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पटना पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी लखीसराय के पंचवटी कॉलोनी से हुई। पहले भी वीआईपी लोगों का निजी सचिव बताकर वह कई अधिकारियों को फोन कर चुका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है खुद को निजी सचिव बताने वाला धीरज एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। गिरफ्त में आए जालसाज का साला भरत सिंह भागलपुर जेल में बंद है। उसे बेऊर में स्थानांतरित कराने के लिए उसने केंद्रीय मंत्री का फर्जी पीएस बनकर फोन किया था। जेल आईजी ने इसकी जांच कराई तो उसकी पोल खुल गई। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री के आप्त सचिव की ओर से सचिवालय थाने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.