हेलो, एक बच्ची नाली में गिर गई है. दिल्ली में झूला झूल रही मासूम पर अचानक गिर पड़ा खंभा, मौत
नई दिल्ली, जून 7 -- उत्तर-पश्चिम दिल्ली के होलंबी खुर्द इलाके में एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना शुक्रवार (6 जून) की है। बच्ची झूला झूल रही थी और उसी दौरान एक जर्जर ईंट का खंभा उसके ऊपर गिर पड़ा। पुलिस के अनुसार, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (NIA) को सूचना मिली थी कि एक लड़की नाले में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मेट्रो विहार, होलंबी खुर्द निवासी छह वर्षीय बच्ची बेहोशी की हालत में एक ढके हुए सेफ्टी टैंक की सतह पर मिली। पुलिस ने बच्ची को तुरंत सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल (SRHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल, जहांगीरपुरी की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना स्थल पर एक पुराना ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.