भभुआ, जुलाई 20 -- पर्यटन विभाग होटल के कमरों व बाहरी हिस्से में टाइल्स बिछाने, रंग-रोगन करने, एसी, कूलर, पंखा, शौचालय को करा रहा दुरूस्त रंग-बिरंगे फूलों के पौधे रोपने, घास व पेड़-पौधों की छंटनी करने का चल रहा है काम सरकार ने मां मुंडेश्वरी धर्मशाला के संचालन की जिम्मेदारी धार्मिक न्यास समिति को दी (पेज चार की बॉटम खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। कैमूर के मां मुंडेश्वरी धाम स्थित पर्यटन विभाग के होटल का व्यापक स्तर पर आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

परियोजना का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होटल भवन का रीमॉडलिंग कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पर्यटकों को पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और सुविधाजनक आवासीय व्यवस्था उपलब्ध हो...