सुल्तानपुर, अप्रैल 11 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र के छिदुवारी पीएमश्री कॉलेज के बगल स्थित गाटा संख्या 361 में हेलीपैड निर्माण को लेकर एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात सिंह व तहसीलदार मयंक मिश्र ने राजस्व टीम के साथ भूमि का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के जेई मौजूद रहे। शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी ब्लॉक क्षेत्रों में स्थायी हेलीपैड निर्माण कराए जाने की योजना के तहत प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को ग्राम पंचायत हरसाईन नागापुर के छिदुवारी में जयसिंहपुर रोड स्थित पीएमश्री कॉलेज के बगल गाटा संख्या 361 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के जेई कमल सिंह बघेल, सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी, राजस्व टीम, ग्राम प्रधान व ग्रामीण मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.