हेलीकॉफ्टर से सीधे छाती पर आ गिरा राहत पैकेट, बिहार में 58 साल के बाढ़ पीड़ित की गई जान
सारण, अक्टूबर 2 -- बिहार में बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचा रखी है। सारण जिले में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है और कई लोगों के घरों में पानी समा गया है। सरकार बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री भी बांट रही है। लेकिन यहां बाढ़ राहत सामग्री बांटे जाने के दौरान हादसा हो गया और 58 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। यहां अमनौर के परशुरामपुर में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से गिराए जा रहे राहत पैकेट की चपेट में आने से अधेड़ अनिल सिंह की मौत हो गई। राहत पैकेट 58 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के सिर और छाती पर गिरा। मृतक स्थानीय स्व. बृजकिशोर सिंह के पुत्र थे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री लेकर सरकारी हेलीकॉप्टर पहुंचा था। करीब 70-80 फीट की ऊंचाई से राहत साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.