औरैया, फरवरी 25 -- फोटो: 3 हेलीकाप्टर से उतरती दुल्हन आकांक्षा। अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में बुधवार को एक शादी समारोह उस समय खास बन गया, जब नवविवाहिता हेलीकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंची। हेलीकाप्टर से दुल्हन के आगमन की खबर फैलते ही आदमपुर स्थित सिंहवाहिनी महाविद्यालय मैदान पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग इस नजारे को देखने पहुंचे। जैसे ही हेलीकॉप्टर उतरा, लोगों ने नवदंपती पर फूल बरसाकर स्वागत किया और पूरा माहौल उत्साह व उल्लास से भर गया। कस्बे के आदमपुर निवासी तथा सिंहवाहिनी महाविद्यालय के प्रबंधक सतेंद्र राजपूत के पुत्र निर्वेश राजपूत की बारात मंगलवार को जनपद महोबा के चरखारी क्षेत्र के भटेवरा कला गांव पहुंची थी। यहां देशपत राजपूत की पुत्री आकांक्षा राजपूत के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों ...