हरदोई, अप्रैल 29 -- हरदोई। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हेलीकॉप्टर से उतरते ही एसपीजी ने उन्हें अपने अभेद्य सुरक्षा घेरे में ले लिया। हैलीपैड से मंच तक की कुछ सौ मीटर की दूरी भी साधारण नहीं रही। इसे पूरी तरह 'सुरक्षा कॉरिडोर' में बदल दिया गया था। प्रधानमंत्री को अतिसुरक्षित वाहन में बैठाकर मंच तक पहुंचाया गया। इसके चारों ओर कमांडो तैनात रहे। काफिले में शामिल बुलेटप्रूफ गाड़ियां और जैमर वाहन खासतौर पर दिल्ली और लखनऊ से मंगाए गए थे। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए थे। इस दौरान आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रही। यह भी पढ़ें- हरदोई का पूरा क्षेत्र ही है तीर्थ के समान यह भी पढ़ें- कस्बों में सन्नाटा, सुरक्षा के चलते थम गई रफ्तार यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा विश्वना...