सहारनपुर, अगस्त 8 -- सहारनपुर। शनिवार को महानगर में कांवड़ियों पर आसमान से फूल बरसे तो पूरा मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर ने घंटाघर, गागलहेड़ी और राकेश केमिकल क्षेत्र में कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया। फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों ने हाथ उठाकर प्रशासन का अभिवादन किया। अलग-अलग राज्यों से आए शिवभक्तों ने यात्रा के दौरान की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने अधिकारियों को सभी शिवालयों में सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जलाभिषेक के दौरान अव्यवस्...