हेलीकॉप्टर से गिरते-गिरते बचीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी ऊषा, गोद में था बच्चा; किसी ने नहीं की मदद
वाशिंगटन, अक्टूबर 6 -- अमेरिका की सेकंड लेडी ऊषा वेंस सोमवार को मैरीलैंड के ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पर हेलिकॉप्टर से उतरते समय अचानक लड़खड़ा गईं। उस वक्त उनका नौ सप्ताह का बेटा एलेक नील वेंस उनकी गोद में था। ऊषा ने तुरंत रेलिंग पकड़कर खुद को संभाल लिया और फिर बच्चे को देखा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है।सीढ़ियों से उतरते समय छूटा कदम वीडियो में दिखाई देता है कि ऊषा वेंस हेलिकॉप्टर की सीढ़ियों से नीचे उतर रही थीं। उनका बेटा एलेक भी बेबी कैरियर में उनके साथ बंधा हुआ था। सीढ़ियों के निचले हिस्से के पास उनका एक कदम चूक गया और वह कुछ पल के लिए अपना संतुलन खोती नजर आईं। ऊषा ने तुरंत रेलिंग पकड़ ली और खुद को संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने बच्चे को देखा और सामान्य तरीके से आगे बढ़ीं। घटना में उनके या बच्चे के घायल होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.