हेलीकॉप्टर से उतरते ही प्रशासनिक पदाधिकारी व एनडीए नेताओं ने सीएम का किया स्वागत
मुंगेर, जून 19 -- तारापुर, निज संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर हेलीकॉप्टर से तारापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर संध्या करीब 4:30 बजे प्रखंड कार्यालय के पीछे कृषि विभाग परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी निखिल धनराज, पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ व मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने पैतृक गांव लखनपुर के लिए रवाना हो गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री संध्या करीब 5:30 बजे वायु मार्ग से पटना के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.