नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश की पहली प्राइवेट पॉइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट एप्रोच प्रक्रिया को हेलीकॉप्टर संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। यह सुविधा आंध्र प्रदेश के उंडावल्ली हेलीपोर्ट पर शुरू की गई है। इसे भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने तैयार किया है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने मंजूरी दी है। यह डीजीसीए के नियमों और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के मानकों के अनुरूप है। यह तकनीक सैटेलाइट आधारित आधुनिक नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करती है। इसके जरिए हेलीकॉप्टर ऐसे हेलीपोर्ट पर भी सुरक्षित और सटीक तरीके से उतर सकेंगे, जहां पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम उपलब्ध नहीं है। इससे खराब मौसम और दूर-दराज के इलाकों में भी हेलीकॉप्टर संचालन अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद होग...