हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी में तीन गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 9 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर एक व्यक्ति के साथ हुई ठगी के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार शाह, आजमगढ़ निवासी 30 वर्षीय प्रदुम और सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय विनय के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपियों ने अपने-अपने आधार कार्ड में पता बदलवाकर 10 से अधिक बैंक में अपने खाते खुलवाए हुए थे। इन्होंने साइबर ठगों अपने खाते की चेक बुक, पास बुक, एटीएम आदि दस्तावेज उपलब्ध करवाए थे। प्रत्येक बैंक खाते की एवज में उन्हें पांच हजार रुपये कमीशन मिलता था। आरोपी विनय ने पूदताछ में बताया कि वह एक अन्य व्यक्ति के कहने पर इस गिरोह से जुड़ा था। उसने अजीत कुमार शाह और प्रदुम को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.