हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के लिए छह घंटे बिजली कटौती
उन्नाव, जून 18 -- उन्नाव। मुख्यमंत्री की जनसभा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने छह गांवों के हजारों लोगों को घंटों बिजली संकट झेलने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार तड़के चार बजे से ही भौनी खेड़ा चौराहे के आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रामीणों ने जब इसका कारण जानने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल के साथ हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए हेलीपैड भी बनाया गया था। हेलीपैड के पास से कोरारी फीडर से जुड़ी एक मुख्य बिजली लाइन गुजर रही थी, जिसे सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित खतरा मानते हुए हटाने के निर्देश दिए थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग ने दो दिन पहले ही आपूर्ति बाधित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.