अल्मोड़ा, जून 7 -- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर पंतनगर से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अल्मोड़ा आने के लिए हेलीकॉप्टर उनका था और पायलट भी उनका ही था। तो फिर हेलीकॉप्टर के वहां नहीं पहुंच पाने के लिए सरकार पर दोष क्यों मढ़ा जा रहा है? बीती चार जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में कांग्रेस की चुनावी शंखनाद रैली थी। इसे संबोधित करने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आना था, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हेली पंतनगर एयरपोर्ट से अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाया। राहुल को जनसभा को वर्चुअल संबोधित करना पड़ा। कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बयान में आरोप लगाया था कि राहुल के हेलीकॉप्टर के अल्मोड़ा नहीं पहुंच पाने के पीछे साजिश रची ...