हेलीकॉप्टर उतारने की नहीं मिली अनुमति, अखिलेश का कार्यक्रम रद
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 11 सितंबर को प्रस्तावित बुलंदशहर दौरा पुलिस लाइन मैदान में हेलीकॉप्टर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने के कारण निरस्त हो गया है। दौरा निरस्त होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में रोष है। हेलीपैड को लेकर प्रशासन और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। अनुमति नहीं मिलने पर सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशासन की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और आगे की रणनीति पर विचार कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा अध्यक्ष के कार्यक्रम की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। यह भी पढ़ें- अखिलेश के हेलीकॉप्टर को उतरने इजाजत नहीं मिली, रद्द करना पड़ा बुलंदशहर दौरा; गरमाई सिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.