हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस न होने पर 16 बाइक सीज
बलरामपुर, जून 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम डॉ. विपिन कुमार व एसपी विकास कुमार के निर्देश पर गुरुवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट व बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान 16 बाइकें सीज की गईं, जबकि दो वाहन निरूद्ध किए गए और 76 वाहनों का चालान कर 3.31 लाख की शास्ति अधिरोपित की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) बृजेश के नेतृत्व में थाना ललिया, हरैया और महाराजगंज तराई क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चालक मिले जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चला रहे थे। नियमों का उल्लंघन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.