बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बरथनवा गांव में हेलमेट वापस मांगने गई एक महिला और उसके बेटे के साथ लगभग आधा दर्जन लोगों ने मिलकर बेरहमी से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बरथनवा गांव निवासी खातूना पत्नी रफीक के दामाद से गांव के ही मुमताज पुत्र रमजान हेलमेट मांगकर ले गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी मुमताज ने हेलमेट वापस नहीं किया। बार-बार मांगने पर भी जब कोई नतीजा नहीं निकला तो खातूना खुद मुमताज के घर हेलमेट लेने पहुंची। वहां पहुंचते ही दोनों के बीच बात बढ़ गई और कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि मुमताज और उसके साथियों ने खातूना के साथ मारपीट शुरू ...