बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच, संवाददाता। नेपाल गए एक युवक दूसरे का हेलमेट मांग ले गया था। जब दामाद का हेलमेट वापस लेने महिला गई तो हमला कर मारपीट की गई। बेटा बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। चार को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। रूपईडीहा थाने के बरथनवा गांव निवासिनी खातूना पत्नी रफीक के दामाद से मुमताज पुत्र रमजान नेपाल जाते समय हेलमेट मांग ले गए थे। नेपाल से आने के बाद जब हेलमेट नही लौटाया। खातूना हेलमेट मांगने गई तो कहासुनी पर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। महिला की चीख पुकार पर उसका बेटा सफीक बचाने दौड़ा। तो हमलावरों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा । खातूना की तहरीर पल मुमताज, खन्नू , हबीबन, नरगिश को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.