वाराणसी, जनवरी 9 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने बताया कि देश में प्रतिवर्ष लगभग 54,568 लोग सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालक और पीछे बैठने वाले पिलियन राइडर को बीआईएस 4151 मानक का हेलमेट पहनने से लगभग 50 प्रतिशत घातक दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे अपने परिसरों में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' बैनर और सूचना-पट्ट प्रदर्शित करें तथा हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन न द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.