हेलमेट पहनने पर भी कटा चालान, लोकेशन डाल दी नेपाल
महाराजगंज, जून 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यातायात नियमों के पालन के नाम पर सड़कों पर उतरी पुलिस की चालान व्यवस्था अब जनता के लिए जी का जंजाल बनने लगी है। बरगदवा क्षेत्र में एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली व डिजिटल चालान व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक वाहन स्वामी ने पुलिस पर गलत तथ्यों के आधार पर फर्जी चालान काटने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इस अजीबोगरीब कार्रवाई से उसको केवल आर्थिक चोट ही पहुंची है बल्कि वह मानसिक रूप से भी परेशान है। वाहन स्वामी को मिले ऑनलाइन चालान में पहला आरोप बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने का लगाया गया है। हास्यास्पद बात यह है कि चालान के साथ साक्ष्य के रूप में पुलिस द्वारा जो फोटोअपलोड की गई है, उसमें चालक साफ तौर पर हेलमेट पहने हुए दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.