हेलमेट पहनने को लेकर निकाली जागरूकता रैली
रुद्रपुर, अप्रैल 20 -- दिनेशपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर युवाओं ने सोमवार को अनोखी पहल करते हुए हेलमेट जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। आरम्भ यूथ क्लब, दिनेशपुर के तत्वावधान में आयोजित में लोगों को यातायात नियम और हेलमेट पहनने की आदत को बढ़ावा देने को जागरूक किया। रैली की शुरुआत दिनेशपुर थाना परिसर से हुई, जो सुभाष चौक तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल युवाओं ने हाथों में संदेश लिखे पोस्टर लेकर लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की। थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्लब के सदस्यों ने बताया कि वे आगे भी सामाजिक मुद्दों पर इसी तरह सक्रिय रहकर जनजागरूकता फैलाने का कार्य करते रहेंगे। रैली में अभिषेक, अजय, रणधीर, तुलसी, नम्रता, खुशी, सूरज, विप्लव, अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.