कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। हाईवे पर बिना हेलमेट पहने दुबियाना, शिवराजपुर थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवारों की हुई मौत की घटना को लेकर डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को पनचक्की चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम किया। 150 दोपहिया वाहन सवारों को रोक हेलमेट पहनकर घर से निकलने की बात कही। कहा कि हेलमेट पहनने के साथ ही उसकी स्ट्रैप (बेल्ट) जरूर बांधे। स्ट्रैप बंधी होने पर ही हेलमेट से शत प्रतिशत सुरक्षा रहती है। डीसीपी ने रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन (आरटीसी) के तहत पनचक्की चौराहे पर छात्र-छात्राओं को पंपप्लेट भी बांटे। दोपहिया पर तीन या इससे अधिक सवारी न बैठाएं। छोटी से छोटी सावधानी पर अमल करने से सड़क हादसे कम किए जा सकते हैं। डीसीपी ने एमवी एक्ट के पालन की अपील भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.