जमुई, दिसम्बर 8 -- खैरा, निज संवाददाता खैरा थाना पुलिस ने रविवार की दोपहर में स्थानीय बाजार में जागरूकता अभियान चलाया । बिना हेलमेट चल रहे बाइक चालक को खैरा बाजार में जगह-जगह पर रोक कर थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने गुलाब का फूल एवं माला पहना कर उन्हें सम्मानित किया और आग्रह करते हुए कहा कि आज से ही आप हेलमेट पहन कर ही बाइक चलावे । यह आपके लिए अनिवार्य हैं क्यों कि यह प्राण रक्षक है ।इसे अपना ना आवश्यक है । उन्होंने गांधीवादी शैली में कहा कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार की है और जिला प्रशासन का दिशा निर्देश भी है इसलिए मैं फूल का माला पहना रहा हूं और गुलाब का फूल आपको भेट कर रहा हूं । इस कार्यक्रम को ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है । बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने से आपके जीवन पर संकट आ सकता है और प्रशासन एवं आपके परिवार की भी परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.