संभल, मई 20 -- हयातनगर में रोटरी क्लब मिडटाउन के तत्वावधान में मंगलवार सुबह रोटरी बाल सुरक्षा हेलमेट अभियान के अंतर्गत भव्य जागरूकता शिविर और रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, राष्ट्रभक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और देश की आर्थिक मजबूती के प्रति समाज को प्रेरित करना रहा। रैली का नेतृत्व राष्ट्रीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अनुशासित और आकर्षक ढंग से किया। करीब 250 छात्राओं ने हाथों में स्लोगन और बैनर लेकर क्षेत्र में भ्रमण किया तथा लोगों को यातायात नियमों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान क्लब द्वारा साइकिल चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वार्ष्णेय ने सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान देते हुए हेलमेट के महत्व और दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों क...