उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले में वाहन चालक हेलमेट न लगाने में सबसे आगे हैं। नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से छह माह में दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट न लगाए जाने की वजह से कुल 21,079 चालान कटे गए। आलम यह है कि जनपद में सबसे अधिक हेड इंजरी से सड़क हादसों में मौत हो रही है। बिना हेलमेट वाहन चलने के दौरान सड़क हादसा होने पर सिर चोटिल होने से मौत का शिकार हो रहे हैं। जान गंवाने के चलते किसी की मांग का सिंदूर मिट जाता है तो किसी के छोटे छोटे के बच्चों के सिर से पिता का साया छीन जाता है। हादसे के बाद जिंदगी भर परिजन घटना को लेकर पछताते रहते हैं। 21,079 दो पहिया वाहन के काटे गए चालान यातायात विभाग के आंकड़ों की मानें तो छह माह यानी सितंबर से लेकर फरवरी माह तक जिले के यातायात पुलिस कर्मियों से कुल 39,300 चालान काट...