नोएडा, फरवरी 20 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग नियम तोड़ने पर 7093 वाहनों के चालान किए। हेलमेट न पहनने पर सबसे ज्यादा 2353 वाहनों के चालान किए गए। विपरीत दिशा में चलने पर 567, तेज गति से चलने पर 357 और दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगाने पर चलने पर 203 वाहनों के चालान किए गए। कागजात नहीं होने पर 14 वाहनों को जब्त किया गया ----- सेक्टर-62 में कंपनी कर्मचारियों को जागरूक किया नोएडा। यातायात पुलिस की ओर शुक्रवार को जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। वाईएसएस फाउंडेशन के सहयोग से जीबीईआर कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों को सड़क-सुरक्षा-जीवन रक्षा के विषय एवं नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जागरुकता मार्च का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर आईएसआई मार्क हेलमेट भी बांटे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.