नोएडा, जून 11 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में गुरुवार को यातायात पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान किए गए। कुल 5196 वाहनों के चालान किए गए और 23 गाड़ियों को जब्त किया गया। हेलमेट न लगाने पर 2111 और तेज गति में वाहन चलाने के कारण 510 वाहनों के चालान किए गए। यातायात पुलिस ने गुरुवार को विशेष अभियान के अंतर्गत विपरित दिशा में गाड़ी चलाने, गलत नंबर प्लेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए। गलत दिशा में गाड़ी चलाने के कारण 461, नो पार्किंग की वजह से 626 और गलत नंबर प्लेट लगाने के कारण 215 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा सेक्टर-81 में सैमसंग कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...