हेलमेट न पहनने वालों को स्काउट-गाइड ने दिया गुलाब
धनबाद, जून 5 -- पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को भारत स्काउट एंड गाइड, वीर शिवाजी स्काउट ग्रुप व मदर टेरेसा गाइड ग्रुप ने पाथरडीह, लोको बाजार व हटिया में सड़क सुरक्षा व पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया। मुख्य अतिथि सुदामडीह थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने संचालन व ग्रुप सचिव बीके साहू ने अध्यक्षता की। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए बिना हेलमेट दोपहिया और बिना बेल्ट चारपहिया न चलाने की अपील की। बिना हेलमेट वाहन चालकों को गुलाब देकर गलती का एहसास कराया गया। मौके पर विद्युत अभियंता आरके वर्मा, पार्षद चंदन महतो, सबूर गोराई, प्रदीप रवानी, बलवंत सिंह, प्रदीप हांडी, गुड्डू मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, अभिजीत दे, सत्यजीत दे, बबिता, प्रिंस, जय बर्धन, पायल, पूजा, अर्चना, अवंतिका, अदिति, निधि, अनिशा, विशाल, तेजस, बीरेंद्र व सोनू उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.