नोएडा, मई 3 -- नोएडा। यातायात पुलिस ने नियम तोड़ने पर रविवार को 5903 वाहनों के चालान किए। इनमें हेलमेट न पहनने पर सर्वाधिक 2261 चालान किए गए। इसके अलावा नो पार्किंग का नियम तोड़ने पर 457, तेज गति से वाहन चलाने पर 323, विपरीत दिशा में चलने पर 281, मोडिफाई साइलेंसर लगे होने पर 53, प्रेशर हार्न पर 76, बिना फिटनेस के वाहन चलाने पर 28 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कोई कागजात नहीं होने पर 13 वाहनों को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...