हेलमेट ने बचाई जान, लद्दाख जा रहे दो बाइक सवार एक्सप्रेस-वे पर घायल
कन्नौज, सितम्बर 2 -- तिर्वा, संवाददाता। लखनऊ से बाइक पर सवार होकर लद्दाख घूमने निकले दो मित्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में घायल हो गए। फगुहा भट्टा के समीप उनकी पल्सर बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। हेलमेट पहने होने के कारण दोनों की जान बच गई, हालांकि गंभीर चोटें आई हैं। लखनऊ निवासी विशाल पुत्र जनार्दन (25) बाइक चला रहे थे। उनके साथ मित्र धीरेन्द्र पुत्र देवेंद्र (24) सवार थे। मंगलवार शाम दोनों लखनऊ से लद्दाख के लिए रवाना हुए थे। फगुहा भट्टा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां विशाल का हाथ टूट गया, जबकि धीरेन्द्र के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। यूपीडा कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.