हरिद्वार, जनवरी 8 -- राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा है कि किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न दिया जाए। उन्होंने परिवहन और पुलिस विभाग को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से सांसद की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराना समय की जरूरत है। उन्होंने स्कूल-कॉलेज में यातायात नियमों की जानकारी अनिवार्य रूप से दिए जाने के साथ एनसीसी और एनएसएस के छात्रों को ट्रैफिक कंट्रोल के लिए प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए, ताकि वे आमजन को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सकें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद का स्वागत करते हुए इन निर्देशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.