पूर्णिया, अप्रैल 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।शहर में नियम विरूद्ध वाहन परिचालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन ट्रिपल लोडिंग एवं बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर जमकर शिकंजा कसा गया। निर्धारित चार प्वाइंटों आरएन साह, गिरजा चौक, फोर्ड कंपनी चौक एवं लाइन बाजार पर ट्रैफिक पुलिस एवं परिवहन विभाग की ओर से अलग- अलग कार्रवाई की गई। सौ के करीब ऐसे वाहनों पर जुर्माना किया गया। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट बांधकर चार चक्का वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस एवं परिवहन विभाग की सख्ती दिखी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ओर से अनुमानित 1 लाख 89 हजार रूपये का फाइन काटा जा चुका था। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 1.59 लाख जुर्माना वसूला गया जिसमें 25 हजार रूपये के करीब जुर्माना भी जमा करवाया गया था। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने वाहनों की जा...