बिजनौर, जनवरी 6 -- साहू जैन कालेज में जागरूकता अभियान के तहत छात्र छात्राओं ने बैनर, नुक्कड़ नाटक, रैली तथा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मंगलवार को साहूजैन कालेज में छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणाम तथा नशे में वाहन चलाने के खतरों के प्रति लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयेश कुमार के निर्देशन में एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर्स रेंजर्स ने गांवों एवं मलिन बस्ती में जाकर सड़क सुरक्षा हेतु जन-मानस को जागरूक किया। बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी एवं जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। लोगों को बच्चों की सुरक्षा, सड़क पार करने के नियम, रात में रिफ्लेक्टर या प्रकाश का उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी दी। प्रो. गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.