बेगुसराय, फरवरी 25 -- बरौनी। जीआरपी व एएनटीएफ ने मंगलवार की रात बरौनी जंक्शन के टिकट काउंटर के निकट से 47.00 ग्राम हेरोइन मादक पदार्थ के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पकड़ाये आरोपितों की पहचान वैशाली राजापाकड़ निवासी विजय कुमार व वैशाली कंचनपुर निवासी शीला देवी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...