बक्सर, मार्च 19 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर, विधि संवाददाता। हेरोइन बरामदगी के मामले में दोषी पाए गए दो लोगों को अदालत ने एक साल की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि 06 दिसंबर 2022 की दोपहर करीब 2 बजे टाउन थाना की पुलिस ने शांतिनगर पुल के समीप छापेमारी कर हेरोइन के साथ शांतिनगर निवासी शशि कुमार यादव और बिस्मिल्ला खान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान शशि के पास से 4 हजार रुपये नकद व 12 पुड़िया हेरोइन (4.38 ग्राम) तथा बिस्मिल्ला खान के पास से 6 हजार रुपये नकद व 14 पुड़िया हेरोइन (5.25 ग्राम) बरामद की गई। मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम की अदालत ने दोनों को दोषी पाते हुए एक-एक साल जेल की सजा सुना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.