सोनभद्र, जुलाई 24 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आदतन हेरोइन तस्कर की अपराध से अर्जित 15.72 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान संपत्ति पर फ्रीजिंग आदेश का नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुग्गी पिटवाकर और लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा भी कराई गई। थाना शक्तिनगर पुलिस ने अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र शिव मंगल, निवासी निमियादांड/चिकटांड बस्ती, थाना शक्तिनगर की अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाया। जांच में राजस्व अभिलेखों, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई की गई, जिसे भारत सरकार के सक्षम प्रा...