मथुरा, दिसम्बर 27 -- एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन ने हेरोइन तस्करी के आरोप में वांछित नाइजीरियन नागरिक को गुरुवार को दिल्ली में छतरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। उसे मथुरा लाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। सीओ एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन उमेश पवार ने बताया कि एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट आगरा जोन प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा टीम के साथ मादक पदार्थोँ की तस्करी करने वालों की तलाश में थे। 08 अक्तूबर की रात एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि कार सवार दो शातिर हेरोइन लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम के साथ बाजना कट से चेकिंग के दौरान तस्करी के लिये एक किलोग्राम हेरोइन लेकर आगरा जा रहे युवक वकार और फैजान को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि हेरोइन को तस्कर नाइजीरियन नागरिक ईके प्रिंस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.