रिषिकेष, मार्च 29 -- ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आस्था पथ के पास चेकिंग के दौरान हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि कोतवाली ऋषिकेश की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आस्था पथ स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर युवक की दाहिने हाथ की मुट्ठी से एक पन्नी बरामद हुई, जिसमें 10.40 ग्राम हेरोइन यानी कि स्मैक पाई गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान भोला निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में हुई है। भोला ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह कम दाम में स्मैक खरीदकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। उसने बताय...