हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हाजीपुर, मई 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता बिदुपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के खिलवाड़ गांव निवासी उपेंद्र दास के पुत्र सिकंदर कुमार एवं दीनदयाल भगत के पुत्र दिवाकर कुमार मालहकार बताया गया है। दोनों तस्कर के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। - अनिरुद्ध राजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.