हेरोइन की बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
मिर्जापुर, जून 28 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के रयपुरिया, सरैया, मेड़िया, अदलपुरा, सीखड़ समेत कई गांवों और चुनार नगर में हेरोइन की खुलेआम बिक्री होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे की पुड़िया 300 से 500 रुपये में बिक रही है और इसकी चपेट में युवा व छात्र भी आ रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद बड़े तस्करों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने एसपी और डीएम से पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.