पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जोरकट स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं की वार्षिक परीक्षा-2026 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विज्ञान संकाय में 83 एवं वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इस परिणाम से पूरे स्कूल परिवार में हर्ष का माहौल है। स्कूल के अध्यक्ष संगीता शंकर एवं प्रधानाचार्य संजीव चक्रवर्ती ने सफल विद्यार्थियों को शुभकमानाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के कारण बच्चों का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार 30 विद्यार्थियों को 80 प्रतिशत से अधिक प्राप्त हुआ है। यह भी पढ़ें- गौतम राज ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वीपीएम ज्ञान निकेतन का बना टॉपर विज्ञान संकाय में क्र...